
*वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा देवू ने लगवाई कोबीशील वेक्सीन।* *वेक्सीन बनाने वाले देश के वैज्ञानिकों को दी बधाई।* केंद्र सरकार के निर्देशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दिनरात एक करते हुए,कड़ी मेहनत,मसक्कत करके कोरोना जैसे घातक वायरस से भारतीयों की रक्षा के लिए जिस वेक्सीन का निर्माण किया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।आज वेक्सिनेशन कार्यक्रम के पहले चक्र में अलीगंज सीएचसी पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र शर्मा देवू ने वेक्सीन लगवाने के उपरांत अपने को तरोताजा महसूस किया,उन्होंने देश के वेक्सीन का निर्माण इतने अल्प समय मे करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए,उनके द्वारा देश की जनता की रक्षा हेतु वेक्सीन का निर्माण करने के लिए उनकी होंसलाफ़जाई की।देवू शर्मा ने वेक्सीन लगवाने के उपरांत शरीर मे किसी भी प्रकार की हलचल अथवा तकलीफ महसूस नही की,उन्होंने देहबकी जनता से अपील करते हुए कहा कि जो लोग वेक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं उनसे सावधान रहें,इनकी सूचना तत्काल सम्बंधित अधिकारियो को दे।जान है तो जहान है इस बात का ध्यान देश वासियों को अवश्य रखना होगा।अंत मे उन्होंने कहा कि देश के अंदर हमारे वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई वेक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।