शराव तस्कर शिव मंगल उर्फ धर्मेन्द्र व अंकित गिरफ्तार, 26 लीटर कच्ची / देशी अपमिश्रित शराव सहित 1.5 किग्रा0 यूरिया खाद बरामद

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता – अवैध शराव बरामदगी के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो शराव तस्कर शिव मंगल उर्फ धर्मेन्द्र व अंकित गिरफ्तार, 26 लीटर कच्ची / देशी अपमिश्रित शराव सहित 1.5 किग्रा0 यूरिया खाद बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस / अवैध शराव की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो शराव तस्कर शिव मंगल उर्फ धर्मेन्द्र व अंकित को 14 व 12 लीटर (कुल 26 लीटर देशी अपमिश्रित कच्ची शराव) सहित 1.5 किग्रा0 यूरिया खाद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 02.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा देख रेख शांति व्यवस्था रोक थाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध वाहन / व्यक्ति व रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्राइमरी पाठशाला के पीछे फतेहपुर जनासी से अभियुक्त शिवमंगल उर्फ धर्मेन्द्र को 14 लीटर कच्ची देशी अपमिश्रित शराव व 1 किग्रा0 यूरिया खाद व अभियुक्त अंकित को 12 लीटर देशी अपमिश्रित कच्ची शराव व 500 ग्राम यूरिया खाद के समय करीब 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों से अलग अलग बरामदगी के आधार पर अभियुक्त शिवमंगल उर्फ धर्मेन्द्र के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स- 77/2021 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम व 272 भादवि व अभियुक्त अंकित के विरूद्ध मु0अ0स0 78/2021 धारा 60/62 आबकारी अधि0 व 272 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1- शिवमंगल उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।
2- अंकित पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी फतेहपुर थाना अलीगंज जनपद एटा।

बरामदगी
1- 26 लीटर देशी अपमिश्रित कच्ची शराव, 1.5 किग्रा यूरिया खाद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks