कच्ची शराब का निष्कर्षण करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब 40 लीटर, शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा 02 जिंदा कारतूस बरामद

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में कच्ची शराब का निष्कर्षण करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कच्ची शराब 40 लीटर, शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा 02 जिंदा कारतूस बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध शराब का निष्कर्षण करते हुए अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनाँक 03.03.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सुरेश पुत्र रामलाल निवासी ग्राम बहगों थाना जैथरा जिला एटा को छापामार कार्यवाही के दौरान कच्ची शराब करीब 40 लीटर, शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा, 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0सं0 -76/2021 धारा 60, 60(2) आबकारी अधिनियम, मु0अ0सं0 - 77/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- अभियुक्त सुरेश पुत्र रामलाल निवासी ग्राम बहगों थाना जैथरा जिला एटा

बरामदगी-
1- कच्ची शराब 40 लीटर, शराब बनाने के उपकरण व एक तमंचा 02 कारतूस 315 बोर जिन्दा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1.उ0नि0 श्री श्रवण कुमार निगम

  1. का0 रोहित कुमार
  2. का0 देवेन्द्र कुमार
  3. का0 लोकेश सेन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks