
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रामु उर्फ रामकुमार पुत्र सुरेशचंद्र नि0 ग्राम आरजी बैरिहार थाना सकरौली जिला एटा को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना सकरौली पर *मु0अ0सं0 22/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पताः-
1- रामु उर्फ रामकुमार पुत्र सुरेशचंद्र निवासी ग्राम आरजी बैरिहार थाना सकरौली जिला एटा।
बरामदगी:-
1- एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- थानाध्यक्ष श्री सत्यवीर सिंह
- उ0नि0 राजेश कुमार
- है0का0 आदेश कुमार
- का0 प्रदीप कुमार