वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 01.03.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त रामविलास पुत्र माधो सिंह निवासी नगला किस्स थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 831/2016 धारा 138बी विद्युत अधि0 को *मसकन खुद से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- रामविलास पुत्र माधो सिंह निवासी नगला किस्स थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र सिंह
  2. आरक्षी 1207 पिन्टू कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks