
समाजवादी पार्टी के पटियाली नगरध्यक्ष मुहम्मद शाहिद ने आज श्रीराम डिग्री कॉलेज पटियाली नगर में मासिक बैठक का आयोजन किया और सभी नगर के नई कमेटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र व जिम्मेदारी सौंपी गई
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आज 28 फरवरी 2021 को विधानसभा अध्यक्ष मुनेन्द्र शाक्य व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह यादव के नेतृत्व मे तथा अध्यक्षता पूर्व नगरध्यक्ष हसमतअली व महेन्द्र सिंह कुशवाह जी ने की और बैठक का संचालन फूलमियांअत के द्वारा किया गया ।
बैठक को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हशरतउल्ला शेरवानी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल उत्पन्न है चारो तरफ लूट, बलात्कार,हत्याऐ खुले आम हो रही है ।
पूर्व नगरध्यक्ष कासगंज चाहतमियां ने कहा कि इस सरकार ने किसानो को आत्म हत्या करने पर मजबूर कर दिया है ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तारिकअली फारूकी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे सपा समर्थक प्रत्याशियों को जिता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करें
वालकिशन सविता ने कहां कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथों को मजबूत करने का आवाहन किया
युवाजन सभा के जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव पहलवान ने कहा की 2022 में हमारी सरकार बनाने जा रही है क्यों कि जिस देश की सरकार अन्नदाताओं के आंदोलनों को कुचलना है और उधोगपति को फायदा पहुंचाना चाहती है तो उस सरकार को किसान जड़ से उखाड़ देगी
कार्यक्रम में आए हुए सभी नेताओ व मुख्य अतिथियों व पत्रकारों बंधुओं की पटियाली नगरध्यक्ष मोहम्मद शाहिद ने फूल माला व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया
बैठक में रामनरेश यादव,तारिक महमूद मन्सूरी,वाहिद अली, दीपक शाक्य, राघवेन्द्र मिश्रा,राशिद अली, ललित मिश्रा,पप्पू यादव जिला पंचायत सदस्य,गंगादीन शाहू,चंदन पांडेय, बादल प्रजापति,प्रदीप यादव,अंकित यादव,संजय तोमर, ठाकुर पप्पू गौड़, पुष्पेन्द्र यादव,मनोज यादव,कमलसिंह मास्टर आदि बहुत से युवा कार्यकर्ता भाईयों जो सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित रहे ।।
प्रबुद्ध ब्राह्मण सभा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पंडित ललित कुमार मिश्रा पटियाली कासगंज