वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 28.02.2021 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारण्टी अभियुक्त जयपाल पुत्र भूप सिंह निवासी शाहनोआ थाना अवागढ़ जनपद एटा *मु0अ0स0- 579/17 धारा 138बी* के वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- जयपाल पुत्र भूप सिंह निवासी शाहनोआ थाना अवागढ़ जनपद एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks