WHO ने PM नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा- थैंक यू

WHO ने PM नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा- थैंक यू

कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष टेड्रोस एडहॉनम गीब्रिएसुस ने पीएम मोदी की प्रशंसा की है. उन्होंने पीएम मोदी को लिखा है कि आपकी वैक्सीन के लिए प्रतिबद्धता की वजह से 60 से अधिक देशों को मदद मिली है. उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया है.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कहा था कि दुनिया के देशों को वैक्सीन मुहैया कराने के लिए भारत संकल्पबद्ध है. यही वजह है कि बांग्लादेश से ब्राजील तक और मोरक्को से फिजी तक दुनिया की फार्मेसी कहे जाने वाले भारत ने करोड़ों की संख्या में वैक्सीन करीब 70 देशों को मुहैया कराई है.

भारत वैक्सीन डिप्लोमेसी के मामले में अपने पांव बेहद तेजी के साथ मजबूत कर रहा है. कोविशील्ड और कोवैक्सीन के जरिए भारत न सिर्फ अपने देश में तेजी के साथ वैक्सीनेशन कर रहा है बल्कि अन्य देशों की मदद भी कर रहा है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks