
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की नाक के नीचे चल रहा हैं दलाली का खेल
एटा समाचार
महिला जिला अस्पताल में वैसे तो कई लंम्बे खेल चल रहे है जैसे डिलेवरी से लेकर जच्चा वच्चा के खान पान तक मगर यह जानकारी अपना नाम न छापने की कसम देते हुए वताया है कि सी एम एस की देख रेख में उन्ही के ऑफिस में जननी सुरक्षा के फार्म जमा किये जाते है मगर जिससे फार्म जमा करने वाला व्यक्ति ही प्रति फार्म 100 रुपए लेता है अगर जो रुपए देने के लिए आना कानी करता है उसके फार्म में इतनी कमिया निकाल दी जाती है जिससे फार्म जमा करने वाला व्यक्ति परेशान होजाता है ओर अगर वही व्यक्ति 100 रुपए फार्म के साथ देता है तो इसके कागज गलत भी सही होजाते हैं ।
सूत्रों से मिली जानकारी से महिला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बहुत ही ईमानदार है मगर फिर यह खेल कैसे चल रहा है । परन्तु यह केवल ईमानदारी का चोला है । इसके अन्दर खाने खेल तो बहुत चल रहा है ।
आखिर उच्च अधिकारियों का इधर ध्यान क्यो नही जा रहा है।
क्या महिला जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अपनी इस कारगुजारी पर ऐसे ही अपने आप को कोसती रहेगी।