मिशन शक्ति के अन्तर्गत हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*मिशन शक्ति के अन्तर्गत *हक की बात जिलाधिकारी के साथ* कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एटा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज, प्रिंटिश गल्र्स इण्टर काॅलेज, एसीसी काॅन्वेन्ट स्कूल सहित अन्य विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं आदि के साथ जिलाधिकारी डा0 विभा चहल, एडीएम प्रशासन विवेक कुुमार मिश्र द्वारा संवाद किया गया और हक की बात की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने मौजूद बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा हेतु बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत बालिकाओं के स्कूल, काॅलेज, कोचिंग आदि क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करने के साथ ही शासन द्वारा विभिन्न प्रकार के हेल्पलाईन नम्बर निर्धारित किए गए हैं, जिन पर अपनी शिकायत कभी भी दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर छात्रा मोहिनी, नीलम कुमारी, दीपा गुप्ता, अनुष्का, शिवानी, शालू आदि द्वारा हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जिलाधिकारी वार्ता की गई।

इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, महिला शिक्षिकाएं, बालिकाएं आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks