मौत से जूझ रही छात्रा ने बयां किया दर्द, सहेली के देवर ने निर्वस्त्र कर जलाया

यूपी : मौत से जूझ रही छात्रा ने बयां किया दर्द, सहेली के देवर ने निर्वस्त्र कर जलाया

लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के बर्न विभाग में गंभीर हालत में भर्ती शाहजहांपुर की बीए की छात्रा होश में आई। छात्रा ने बताया कि उसकी सहेली के देवर ने ही उसे निर्वस्त्र करने के बाद जलाया था। बहादुर छात्रा ने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। सिविल अस्पताल के निदेशक डा. सुभाष एस सुंदरियाल ने बताया कि छात्रा का पेट, हाथ, चेहरे व चेस्ट पर 60 फीसद तक झुलस चुका है। उसकी हालत गंभीर है। उसे केजीएमयू रेफर करने पर विचार किया जा रहा है।

ग़ौरतलब है कि बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने सहेली का नाम लेते हुए बताया कि उसी ने अपने देवर मनीष से मिलवाने के लिए उसे कालेज से करीब चार-पांच किलोमीटर दूर बुलाया था। वहां उसकी बुआ का लड़का व एक दोस्त समेत तीन लोग मौजूद थे। उन्होंने ही छात्रा के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी और फिर भाग गए। हालांकि, छात्रा ने अभी यह नहीं बताया कि आरोपितों ने उसके साथ और क्या किया, किस बात पर जलाया?

दरअसल सोमवार शाम को हाईवे किनारे नगरिया मोड़ के पास कांट के भैंसटाकला निवासी बीए सेकेंड ईयर की छात्रा आग से झुलसी हालत में मिली थी। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। वह खेतों की ओर से भागते हुए एनएच 24 पर आई। ग्रामीणों ने उसे जलता हुआ देख कर कंबल डाला। तब आग बुझी। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आकर छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के साथ क्या घटना हुई है, उसे किसने जलाया है, छात्रा कुछ बता नहीं पा रही थी। एसपी एस आनंद ने बताया कि छात्रा कुछ बता नहीं पा रही है कि उसके साथ क्या हुआ है। फिलहाल पड़ताल की जा रही है। छात्रा को लखनऊ रेफर कराया गया है, लेकिन उसके परिजन अभी कुछ मन नहीं बना पा रहे हैं। एसपी ने बताया कि छात्रा अपने पिता के साथ सोमवार को एसएस कालेज आई थी, इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। पिता उसे तलाश करने के लिए कालेज में भी गये, लेकिन वह मिली नहीं।

पेशे से मजदूर छात्रा के पिता ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने घर से करीब 35 किलोमीटर दूर कालेज छोड़ने गए थे। बेटी पूर्व केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के एसएस कालेज में पढ़ती थी। रोज वह दो-ढाई बजे तक कालेज से बाहर गेट पर आ जाती थी। उस दिन तीन बजे तक नहीं आई तो कालेज के अंदर व बाहर उसे ढूंढ़ना शुरू किया, लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। बाद में शाम छह बजे किसी ने उनके नंबर पर फोन कर बताया कि उनकी बेटी नगरिया मोड़ पर एक खेत में निर्वस्त्र पड़ी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks