कोर्ट ने मासूम के साथ रेप और हत्या के दोषी को सुनाया सजा-ए-मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में करीब 7 साल पहले 18 माह की मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में दोषी को जिला सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है. साथ ही 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए सरकारी वकील ने कहा कि इससे समाज में एक कड़ा संदेश जाएगा और महिला अपराध पर अंकुश लगेगा.
दरअसल, साल 2014 में देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 माह की बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे घर से उठाकर रेप की घटना के बाद हत्या कर दी थी. घटना को छुपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया था. इस मामले में काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.