
एटा ~ थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, 10 लीटर अवैध देशी शराब सहित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करते हुए एक शातिर अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिरसा टिप्पू के पास से एक शातिर अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मिरहची एटा पर *आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- राहुल पुत्र भुवनेश्वर निवासी कल्याणपुर थाना मिरहची एटा।
बरामदगी
1- 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद।