गांवों के विवाद और प्रत्याशियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, आगामी पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर

एटा : गांवों के विवाद और प्रत्याशियों का ब्योरा जुटा रही पुलिस, आगामी पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कसी कमर प्रदेश में जल्द ही होने वाले पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए ग्राम स्तर और मोहल्ला स्तर पर पुलिस की ओर से एक रजिस्टर तैयार किया गया है। इसमें गांव के तमाम विवादों के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों के नाम, पते और आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत यह कार्यवाही की जा रही है। इन चुनावों में संवेदनशीलता चरम पर होती है। ऐसे में हर गांव की संवेदनशीलता को आंकते हुए संभावित अपराधों और विपरीत कानून व्यवस्था से पैदा होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले ही तैयारी की जा रही है। इसके लिए हर जिले के सभी गांव, मोहल्लों का अलग-अलग रजिस्टर तैयार किया गया है। जिसमें हर तरह के विवाद के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों का भी ब्यौरा जुटाया जा रहा है। आपराधिक इतिहास वाले संभावित प्रत्याशियों को अगर शस्त्र लाइसेंस जारी हुआ है तो उसे किन परिस्थितियों में निरस्त नहीं किया गया, इसका कारण भी रजिस्टर में अंकित करना होगा। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा सभी गांवों का भ्रमण कर लोगों के साथ बैठक आयोजित की जा रही हैं, लोगों को चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ साथ लाइसेंसी असलहों को जमा किया जा रहा है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा पूर्व में अपराध समीक्षा की बैठक आयोजित कर सभी थानाध्यक्षों को चुनावों के पहले की तैयारियों को समय से पूरा करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिसमें पूर्व के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान घटित घटनाओं के संबंध में पंजीकृत अभियुक्तों की समीक्षा के संबंध में थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाहियां की जा रही हैं। साथ ही सामान्य, संवेदनशील, अति संवेदनशील तथा अति संवेदनशील प्लस श्रेणियों में वर्गीकृत किये गये बूथों के संबंध में भी समुचित व्यवस्थाएं एवं कार्यवाहियां की जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks