
मथुरा में मस्जिद के स्थानांतरण को लेकर दायर 2 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी अदालत
कटरा केशव देव मंदिर के निकट से शाही मस्जिद को स्थानांतरित करने मामले में दायर 2 याचिकाओं को अदालत ने स्वीकार कर लिया. जिले के शासकीय अधिवक्ता से यह जानकारी मिली. सिविल जज (प्रवर वर्ग) नेहा बानौदिया ने याचिकाओं को स्वीकार कर लिया और इसकी सुनवाई की अगली तारीख 10 मार्च तय की. जिला शासकीय अधिविक्ता संजाइ गौर ने कहा कि इनमें से एक याचिका वकील शैलेंद्र सिंह और 4 अन्य लोगों ने दायर की थी. वहीं, अन्य याचिका हिंदू आर्मी प्रमुख मनीष यादव ने दायर की थी.
दरअसल, मथुरा में शाही मस्जिद के अलावा अन्य कई मस्जिदों को लेकर भी विवाद चल रहा है. बीते साल श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह के मामले में भी मनीष यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताते हुए अदालत में दावा पेश किया था. जिसमें उन्होंने 1967 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन को लेकर शाही ईदगाह के साथ हुए समझौते की डिक्री को रद्द कर ईदगाह को ध्वस्त करके उक्त जमीन कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को वापस करने की मांग की थी.