
*सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण* *एटा।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 20.02.2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा जिला कारागार एटा के अन्दर पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया तथा जिला कारागार एटा में निरूद्ध बन्दियों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के दायर की गयी जेल अपीलों के बारें में बन्दियों से विस्तृत जानकारी ली गयी तथा उनकी समस्याओं को सुना गया तथा जिन बन्दियों के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में अपील नहीं की गयी उन बन्दियों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया तथा सूची तैयार करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा को समयानुसार प्रेषित करें। जिससे उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि जिला कारागार में निरूद्ध प्रत्येक बन्दी को हर दशा में न्याय प्राप्त हो। जिला कारागार में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना की गयी है, जिससे यदि किसी बन्दी को कोई समस्या हो तो वह जि