इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू का वायरस, 7 लोग हुए संक्रमित

इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू का वायरस, 7 लोग हुए संक्रमित

पक्षियों के बाद अब इंसानों में बर्ड फ्लू के वायरस के ट्रांसमिशन का मामला सामने आ गया है. यह पहला मामला रूस का है. रूस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि H5N8 एवियन फ्लू यानी बर्ड फ्लू का वायरस इंसानों में पाया गया है. रूस के रिसर्च सेंटर वेक्टर के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी कि एक पोल्ट्री फार्म के 7 कर्मचारी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं. रोसपोत्रेनादज़ोर के वेक्टर रीसर्च सेंटर ने इंसानों में इस वायरस की खोज की है.

अन्ना पपोवा ने रशिया 24 ब्रोडकास्टर को जानकारी दी कि दिसंबर के महीने में रूस के दक्षिण में एक पोल्ट्री में इस महामारी ने दस्तक दी थी. वहीं काम करने वाले सात लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं. अन्ना पपोवा ने कहा, संक्रमित सभी लोग ठीक हैं. उन्हें बेहद हल्के लक्षण हैं.

आपको बता दें कि हाल के दिनों में भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई थी. कई जगहों पर कौए और अन्य पक्षी मरे हुए भी पाए गए थे. इसके अलावा कुछ जगहों पर एहतियातन मुर्गों को मारने के भी आदेश दिए गए थे. दिल्ली में भी सरकार ने एहतियातन मुर्गा मंडी को बंद कर दिया था, हालांकि बाद में सरकार ने खोलने की इजाज़त दे दी थी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks