अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह का आयोजन

एटा कलैक्ट्रेट कचहरी परिषर स्थित जिला शासकीय अधिवक्ता (रेवेन्यू)श्री जितेन्द्र सिंह के कार्यालय पर वरिष्ठ अधिवक्ता डा०नारायण भास्कर उपाध्याय एडवोकेट की अध्यक्षता एवं भारतीय भाषा अभियान एटा के जिला संयोजक जिला शासकीय अधिवक्ता रेवेन्यू जितेन्द्र सिंह एडवोकेट के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह का आयोजन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्यों को लेकर भारतीय भाषा अभियान एटा इकाई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनुग्रह मिश्रा एडवोकेट, जिला उपभोक्ता फोरम अलीगढ़ के सदस्य आलोक उपाध्याय एडवोकेट, नितिन चंद्रेश शांडिल्य एडवोकेट, कवि राजकुमार भरत, राजकुमार माहेश्वरी एडवोकेट,डा रजनीश पाठक आदि लोगों की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks