
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान जारी प्रत्याशी और अधिवक्ताओं में भारी उत्साह एटा जनपद मुख्यालय स्थित कचहरी पर बग्गी रॉकी संस्था कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का आज मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो रहा है बड़ी संख्या में प्रत्याशी और उनके समर्थक अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए पुरजोर अंतिम समय तक कोशिश कर रहे हैं जो भी अधिवक्ता मतदान के लिए जाता है वही प्रत्याशी और उसके समर्थक अपने-अपने नाम के पक्ष में मतदान करने के लिए उससे पूरी तरह से निवेदन करते हुए दिखाई दे रहे हैं सुबह से ही प्रारंभ हुए मतदान में पहले गति धीमी रही दोपहर 2:00 बजे तक लगभग 60% मतदान हो चुका था कुल 948 मतदाता हैं जिसमें करीब 600 मतदाता समाचार लिखे जाने तक मतदान कर चुके थे मतदाता की लंबी लाइन लगी हुई है वहीं दूसरी ओर चुनाव में लगे अधिकारी अपनी पूरी निष्ठा के साथ में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी पर आज भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था दोनों ओर के गेट रोक दिए गए थे जन सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए थे इस बार का चुनाव रोचक इसलिए कहा जा सकता है कि अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी सत्य प्रकाश शर्मा वीरेश कुमार सत्येंद्र पाल सिंह अशोक सिकरवार शिवराज सिंह यादव चुनाव मैदान में है वहीं दूसरी ओर सबसे महत्वपूर्ण पद महासचिव पद के लिए आदित्य मिश्रा उदयवीर सिंह राकेश यादव राकेश बघेल राहुल वर्मा चुनाव मैदान में है इसके साथ साथ दो उपाध्यक्ष एक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है संयुक्त सचिव के साथ साथ कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी चुनाव हो रहा है मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा उसके कुछ अंतराल बाद मतगणना प्रारंभ होगी प्रणाम देर रात तक आने की संभावना है