उमर अब्‍दुल्‍ला ने किया ट्वीट- मुझे और मेरे परिवार को किया गया नजरबंद

उमर अब्‍दुल्‍ला ने किया ट्वीट- मुझे और मेरे परिवार को किया गया नजरबंद

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने आज नाराजगी जाहिर करते ट्वीट किया कि सरकार ने उन्‍हें और उनके पिता को एक बार फिर घर में नजरबंद कर दिया है. उन्‍होंने बताया कि उनके घर पर काम करने वालों को भी आने की इजाज नहीं दी जा रही है. बता दें कि फारूक अब्‍दुल्‍ला आज गांदरबल जाने वाले थे, जबकि उमर अब्‍दुल्‍ला का गुलमर्ग में एक कार्यक्रम था. इसके साथ ही जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को पुलवामा जाने की इजाजत नहीं दी गई है.

घर पर नजरबंद किए जाने से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, तो ये है अगस्‍त 2019 के बाद का नया कश्‍मीर है. हमें बिना कोई वजह बताए घरों में कैद कर द‍िया गया है. दुर्भाग्‍य है कि उन्‍होंने मेरे पिता एक मौजूदा सांसद को, मुझे हमारे घरों में कैद कर दिया. उन्‍होंने मेरी बहन और उनके बच्‍चों को भी घरों में बंद कर दिया है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा, चलो आपके लोकतंत्र के नए मॉडल का अर्थ है कि हमें बिना किसी वजह के अपने घरों में बंद कर दिया जाता है लेकिन घर में काम करने वाले स्टाफ को भी काम करने के लिए घर में आने की इजाजत नहीं दी जा रही है और फिर आप हैरानी जताते हैं कि मैं अब भी नाराज हूं. इससे पहले, पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कल दावा किया था कि पिछले वर्ष दिसंबर में यहां के पारिमपोरा इलाके में कथित मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकवादियों में से 1 अतहर मुश्ताक के परिजन से मिलने जाने से पहले उन्हें नजरबंद कर दिया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks