फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में एसआईटी ने अदालत में पेश किए आरोप पत्र में 10 गवाह बनाए

फरीदाबाद के चर्चित निकिता तोमर हत्याकांड में एसआईटी ने अदालत में पेश किए आरोप पत्र में 10 गवाह बनाए हैं, इनमें जांच अधिकारी अनिल कुमार व थाना प्रभारी सुदीप कुमार के नाम पहले से ही गवाह की सूची में शामिल हैं। इसके चलते पूरक आरोप पत्र में नए 8 गवाह बनाए गए हैं, जिन्हें अदालत की ओर से सोमवार को गवाही के लिए समन जारी किया गया है। इससे पहले पेश किए गए 600 पेज के आरोप पत्र में इस मामले में कुल 60 गवाह बनाए गए थे। इनमें अब तक 44 की गवाही हो चुकी है। गैर जरूरी होने पर 12 गवाहों की गवाही नहीं ली गई। पीड़ित पक्ष के वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि एसआईटी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में पूरक आरोप पत्र पेश किया।इसमें जिन 8 नए लोगों को गवाह बनाया गया है, उनमें अग्रवाल कॉलेज के उप अधीक्षक, सहायक डीपी, पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना देने, कंट्रोल रूम के प्रमुख, निकिता तोमर की एमएलआर काटने वाले पुलिसकर्मी शामिल हैं। जांच में खून तौसिफ का ही था निकिता तोमर हत्याकांड में मंगलवार को 18 पेज का पूरक आरोप पत्र अदालत में पेश किया गया था। इस दौरान बीके सिविल अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार की गवाही हुई। उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने के लिए आरोपी तौसिफ के खून के नमूने लिए थे। उसकी रिपोर्ट मधुबन लैब, करनाल आ चुकी है। जांच में खून तौसिफ का ही मिला है। पूरक आरोप पत्र में पुलिस ने 10 नए गवाह भी जोड़े हैं। एसआईटी ने सीआरपीसी की धारा 173/3 के तहत इसे फेश किया है। पीड़ित पक्ष के वकील एवं निकिता तोमर के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि अब इस मामले की सुनवाई सोमवार व बुधवार को होगी। कॉलेज ने लौटते वक्त हुई थी हत्या गौरतलब है कि हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार 26 अक्टूबर 2020 को दिनदहाड़े कार सवार दो बदमाशों ने मिल्क प्लांट रोड पर अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर (20 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लहूलुहान हालत में छात्रा को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। हत्या की यह वारदात घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वायरल वीडियो में हत्या से पहले दो लड़के छात्रा को जबरन कार में खींचने की कोशिश करते दिख रहे थे, लेकिन जब वह कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने छात्रा को गोली मार दी थी। कथित तौर आरोपी निकिता पर धर्म परिवर्तन और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks