महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले जी की जयंती

एटा।आज दिनांक 9 फरवरी को नगला बाजार सरकारी हॉस्पिटल के पास जलेसर में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ डॉ
मीजउद्दीन अहमद के नेतृत्व में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले जी की जयंती उपलक्ष में जलेसर शहर के सभी सम्मानित डॉक्टर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस बैठक की अध्यक्षता एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने की
बैठक के मुख्य अतिथि स्टेट कोऑर्डिनेटर सैयद मुनीर अकबर प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस असद फारुख विंसेंट जोएल जिला प्रभारी एटा
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर अब्दुल रहमान अंतुले जी के द्वारा कराए गए महाराष्ट्र में विकास को लोग आज भी याद करते हैं
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ अब्दुल रहमान अंतुले जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और वह कांग्रेस पार्टी के एक महान नेता थे जिन्होंने महाराष्ट्र जैसे बड़े प्रदेश की जनता के लिए हमेशा विकास की बात की
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एटा शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास संजू राजा अमित अग्रवाल नौशाद अली नीरज मिश्रा सुल्तान अली अब्बास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks