जबरन विवाह कराने को लेकर युवक को बंधक बनाने की घटना में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम कंचनपुर में जबरन विवाह कराने को लेकर युवक को बंधक बनाने की घटना में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 224/19 धारा 147, 342, 323, 504 व 506 भादवि* में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.07.2019 को वादी श्री संतोष पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम नगला कंचन थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 28.06.2019 को वादी के मित्र आमोद का पिता बृजभान वादी के घर आकर वादी के पुत्र आयुष को अपने घर पर रखने के लिए कहकर ले गया और अगले दिन फोन पर धमकियां देने लगा और कहने लगा कि अपनी बेटी संध्या की शादी मेरे बेटे आमोद से कर दो नहीं तो तुम्हारे बेटे को गोली मार दूँगा। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 224/19 धारा 147, 342, 323, 504 व 506 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 08.02.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी अभियुक्त श्यामवीर पुत्र श्यामपाल निवासी नियाजनगर थाना मिरहची को बरेली बस स्टैण्ड से समय करीब 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- श्यामवीर पुत्र श्यामपाल निवासी नियाजनगर थाना मिरहची एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार
2- आरक्षी राहुल लौर
3- आरक्षी शीशपाल
4- आरक्षी सुनील कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks