जीतेगाकिसान जीतेगादेश, हारेगाअहंकार : विवेकबंसल
कालेकृषिकानूनों की मांग को लेकर लगभग 2 माह से भी अधिक समय से खुलेआसमान के नीचे भयंकरशीतकाल में अन्नदाताकिसान आन्दोलन कर रहे हैं किसानों के आन्दोलन को बल प्रदान करने के उद्देश से कांग्रेसपार्टी निरंतर उनको समर्थन दे रही है I इसी क्रम में आज अखिलभारतीयकांग्रेसकमैटी के हरियाणाप्रदेशकांग्रेस के प्रभारी विवेकबंसलजी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धनीपुरमंडी परिसर में भ्रमण करके किसानों को अपने समर्थन का भरोसा दिलाया और इन काले कृषि कानूनों के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश से उन्होंने

प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के किसान विरोधी होने के वास्तविक सुबूत एक किताब के द्वारा किसानों को दिए I इस अवसर पर विवेकबंसलजी ने कहा कि यदि ये क़ानून अमल में आने लगे तो देश आर्थिक गुलामी की ओर जायेगा इतिहास इस बात का गवाह है कि जब ईस्ट इण्डिया कम्पनी भारत में व्यापार करने के उद्ददेश से आई थी तो बड़े बड़े ज़मीदारों छोटे छोटे राजाओं और सुल्तानों ने अपनी ज़मीन मोटे मुनाफे के लालच में ईस्ट इण्डिया कम्पनी को दे दी थी उनके इस कार्य का ख़ामियाज़ा अंग्रेजों की गुलामी में रहकर चुकाना पड़ा आज फिर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक और ईस्ट इण्डिया कम्पनी देश में आ गई है जो इन काले कानूनों के ज़रिये किसानों को गुलाम बनाना चाहती है I हमें पूरा विश्वास है कि अन्नदाता किसान अपने आत्मबल के सहारे ये लड़ाई निश्चित रूप से जीतेगा उसकी इस जीत से किसानों के साथ साथ देश भी जीतेगा और अहंकार की पराजय होगी I
About The Author
Post Views: 13