नामांकन प्रक्रिया के साथ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू

नामांकन प्रक्रिया के साथ कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू
23 पदों के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई
पहले दिन 20 लोगों ने अपने नामांकन पत्र किये दाखिल
एटा। कचहरी पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया सोमबार को प्रारंभ हो गई। पहले दिन नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र खरीदे व दाखिल किए गए।
चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन नामांकन बिक्री के साथ नामांकन भरे गए। जिसमें अध्यक्ष महासचिव सहित कुल 23पदों के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र क्रय करने वाले 20 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया अभी 2 दिन आज और कल चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच एवं अगले दिन नाम वापसी होगी। 5 फरबरी को फाइनल यह हो पाएगा कि कितने प्रत्याशी किस पद पर मैदान में हैं।
नामांकन प्रक्रिया के समय चुनाव अधिकारी नारायण भास्कर एडवोकेट, महेश चंद बृजेश मिश्रा, चोब सिंह धनकर, सुरेंद्र कुमार वर्मा, प्रभात कुमार एडवोकेट सुबह से ही चुनाव प्रक्रिया में लग गए। चुनाव अधिकारी नारायण भास्कर एडवोकेट ने बताया कि आज पहले दिन 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है और विभिन्न पदों के लिए 20 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन प्रक्रिया आज और कल 2 दिन चलेगी इस कारण अभी यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि आज कौन से पद के लिए कितने प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। कल सुबह 10:00 बजे से यह प्रक्रिया प्रारंभ होगी तथा साहेब 5:00 बजे तक यह प्रक्रिया चलेगी उसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि किस पद पर कितने प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
23 पदों में अध्यक्ष और महासचिव के पद महत्वपूर्ण
कुल 23 पदों के लिए होने वाले चुनाव में दो महत्वपूर्ण पद होते हैं जिसमें अध्यक्ष एवं महासचिव पड़ शामिल है। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही कई एक दावेदार अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दावेदार हैं।
प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखा गया
कई माह पूर्व से ही कचहरी पर प्रत्याशियों ने अपने प्रचार प्रारंभ कर दिए थे। वहीं दूसरी और प्रत्याशियों में भारी उत्साह देखा गया है। वह अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र खरीदने एवं नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दल बल के साथ दिखाई दिए। कचहरी पर पूरा माहौल इस समय चुनाव में चल रहा है प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे जोश में है। अभी यह देखना यह है कि आगामी चुनाव में किसके भाग बाजी लगती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks