
हेड वार्डर तोमर को सेवानिवृत्ति पर जिला कारागार में दी गई भावभीनी विदाई
जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने की उनके उज्जवल भविष्य की कामना
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार मुजफ्फरनगर में हेड वार्डर जमील अहमद तोमर को उनकी लंबी ओर सराहनीय सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए आज उनके रिटायरमेंट पर जेल विभाग ने विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि तोमर जेल विभाग में बहुत लंबे समय से अपनी सेवाएं निरंतर देते रहें तथा कई जिलों में रहकर उन्होंने सेवाएं दी। आज जिला कारागार मुजफ्फरनगर पर उनकी सेवानिवृत्ति पर उनको जेल स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि जमील अहमद की सेवाएं और उनके जेल अनुशासन और नियमों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और अब सेवानिवृत्ति पर हम उनको बधाई संप्रेषित करते हैं ओर उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। इस मौके पर डिप्टी जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह,मेघा राजपूत एवं समाजसेवी नादिर राणा व समस्त जेल स्टाफ मौजूद रहा।