ऐतिहासक सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का उद्घाटन कल

॥ कबीर मठ ॥ ऐतिहासक सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का उद्घाटन कल सेवा ही धर्म है – महंथ विचार दास सन्त कबीर नगर – नगर पंचायत मगहर स्थित कबीर मठ का वर्षो पुराना सपना कल साकार होगा । जनपद की सुप्रसिद्ध रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक द्वारा बढ़ाये गये सहयोग के हाथ से सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का पुनीत कार्य शुरू होगा । जिसका शुभारंभ दोपहर बारह बजे पीठाधीश्वर महंथ विचार दास , मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर व रीलेक्सो कम्पनी निदेशक अबदुल्ला खान के करकमलो द्वारा पारस कर किया जायेगा । जो नियमित रूप से सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक शुल्क – निःशुल्क रूप मे संचालित होगा । इस सम्बन्ध मे ” भूखे को भोजन नंगे को चीर, इतना बाटे सत्य कबीर । वचन का उद्गार करते हुए श्री महंथ ने बताया कि पावन समाधि स्थली पर 506 वर्षो से चली आ रही भोजन सेवा का विस्तार दो फरवरी से किया जायेगा । कम्पनी निदेशक अबदुल्ला खान के सहयोग से इस ऐतिहासक पुनीत कार्य का शुभारंभ सम्भव हो पाया है श्री खान एक नेक दिल इन्सान है । बताते चले कि सूफी सन्त कबीर दास महा निर्वाणा स्थली मगहर मे 1515 ई0 से चल रही सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का विस्तार एक बहुत बड़े अन्तराल 506 वर्ष पर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks