ब्रेकिंग बाराबंकी –
बेलहरा नगर पंचायत का काम हवा हवाई हमेशा से रहा है।

नगर पंचायत प्रशासन के निरंकुश व तानाशाही रवैये की वजह से बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना बेलहरा नगर पंचायत ।
लाखों रुपये की लागत से बने सार्वजनिक शौचालय में कई महीनों से पड़ा ताला , स्वच्छ भारत मिशन योजना से क्षेत्रीय नागरिकों के उपयोग के लिए बना शौचालय में ताला बन्द।
रैन बसेरे में भी ताला बंदी की वजह से आम नागरिक भीषण गलन व ठण्ड में सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर।
फतेहपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बेलहरा नगर पंचायत का मामला।