
*#Etah….* *एटा प्रशासन की अनोखी पहल* *मिशन शक्ति के तहत शिवांगी को सौंपी जिले की कमान* *टॉपर छात्रा शिवांगी राजपूत बनी एक दिन की डीएम* ◾एटा में जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति के तहत अनोखी पहल की है। ◾एटा जिला प्रशासन ने टॉपर छात्रा शिवांगी राजपूत को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया और उन्हें प्रशासन की कार्रवाई का हिस्सा बनाया। ◾बी टी सी 2019 बैच की छात्रा हैं शिवांगी राजपूत। ◾छात्रा शिवांगी राजपूत को लेने पूरे प्रोटोकॉल के तहत उनके घर पर सरकारी गाड़ी पूरे काफिले के साथ दफ्तर लेने पहुंचीं। ◾छात्रा शिवांगी का स्टाफ ने स्वागत किया। ◾छात्रा शिवांगी द्वारा कार्यालयों का निरीक्षण कर जनसमस्याएं सुनीं। ◾इस दौरान शिवांगी ने कहा कि आज का क्षण उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है व एक दिन की जिलाधिकारी शिवांगी ने प्रशासन की इस पहल को लेकर बहुत आभार जताया। *