रेलवे परामर्श दात्री समिती में मिला कासगंज को सफल प्रतिनिधित्व

रेलवे परामर्श दात्री समिती में मिला कासगंज को सफल प्रतिनिधित्व


कासगंज : उपमहाप्रवंधक गोरखपुर द्वारा इज़्ज़तनागर मंडल में रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में दो वर्ष के लिए नामित किए गए सदस्य के रूप में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं कासगंज रेल्वे स्टेशन परामर्शदात्री समिति में भी दो वर्ष के लिए नामित किये गए पांच सदस्यों में क्रमशः जिला व्यापार मंडल के महामंत्री डॉक्टर मुहम्मद फ़ारूक़, बी. ए.वी. इंटर कॉलेज के प्राचार्य आलोक कुमार दुबे, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर विकास चंद्र गुप्ता, व्यापारी नेता राजीव कुमार अग्रवाल सहित अजय कुमार दीक्षित एडवोकेट का आज कासगंज के रेल्वे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य कार्यालय पर निरीक्षकअशोक कुमार वर्मा द्वारा माल्यापर्ण कर भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक आर . पी सिंह सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks