भारतीय पूर्व सैनिक कर्मचारी संघ ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया72वां गणतंत्र दिवस
कानपुर

कहते है जब दिल मे जज्बा हो देश प्रेम का तो फौजी हो या रिटायर फौजी हो दिल मे देश प्रेम की अलख कम नही होती। इसी बात को चरितार्थ करते हुए आज भारतीय पूर्व सैनिक कर्मचारी संघ
ने देश के 72वें महापर्व गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ठ अतिथि अजय दिवेदी(पूर्व सैनिक)द्वारा झंडारोहण करके किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नौबस्ता स्थित जगदम्बा पैलेस से किया गया कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिकों ने शिरकत की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी पूर्व सैनिकों को एक प्लेट फार्म में लाना व पूर्व सैनिक कर्मचारी संघ की स्थापना करना था।जिससे रिटायर मेन्ट के बाद पूर्व सैनिकों को होने वाली समस्याओं का निवारण कर्मचारी संघ द्वारा किया जा सके।
आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष विमल कांत शुक्ला ,उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा,अजय साहू, मंत्री विपुल तिवारी सहित कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।