ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मनाया 72 वां गणतंत्र दिवस
जिला कार्यालय जैन नगर फिरोजाबाद में मनाया गया गणतंत्र दिवस

फिरोजाबाद ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यालय जैन नगर फिरोजाबाद पर आज गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण करके मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता आज के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने की‌। अखिलेश सक्सेना व डीके प्रेमी ने ध्वजारोहण किया । व मंडल के पदाधिकारियों व जिला के पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । स्वागत के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया । आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने अपने वक्तव्य में बताया की कई वर्षों से जिला कार्यालय बस स्टैंड पर ध्वजारोहण किया जाता था इस वर्ष नवीन कार्यालय का उद्घाटन 5 जनवरी को किया गया । फिर इस पर विचार किया गया कि नवीन जिला कार्यालय पर इस वर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाए । मंडल अध्यक्ष ने कहा के गणतंत्र दिवस सभी संस्थाओं को मनाना चाहिए । जिससे आपस में देश के प्रति जागरूकता पैदा होती है । इस गणतंत्र दिवस के आयोजन में आगरा मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ,मंडल उपाध्यक्ष विनोद यादव, राकेश यादव व कोषाध्यक्ष उद्देश तिवारी एवं संगठन मंत्री क्षेत्रपाल सिंह , जितेंद्र राजपूत व‌ जिला इकाई से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रेमी महानगर तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार झा जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सागर, मनमोहन पाराशर, सदस्य सज्जन सिंह, विजयपाल सिंह महानगर तहसील मीडिया प्रभारी, न्यूज़ माइंस के ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा ,अनिमेष त्रिपाठी जनसंदेश के जितेंद्र श्रीवास्तव न्यूज़ मांइस के विशेष संवाददाता वेद प्रकाश जी आदि मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks