महेश भारद्वाज को ‘विशिष्ट  सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ दिए जाने की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा की गई है

  गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ महेश भारद्वाज को ‘विशिष्ट  सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक’ दिए जाने की घोषणा गृह मंत्रालय द्वारा की गई है।
डॉ भारद्वाज अलवर के रहने वाले है और अपनी दो दशक से अधिक की पुलिस सेवा के दौरान दिल्ली पुलिस के विभिन्न विभागों के अलावा भारत के राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सीबीआई जैसे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों में कार्य कर चुके है। 
ये यूरोप में  संयुक्त राष्ट्र संघ पुलिस के लिए भी अपनी सेवाएं दे चुके है और इस समय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से सीबीआई में कार्यरत हैं। 2015 में भी ‘सराहनीय सेवा’  के लिए इन्हें  राष्ट्रपति की ओर से पुलिस पदक से नवाजा जा चुका है।   

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks