यूपी में बिना लाइसेंस के घर में नहीं रख पाएंगे ज्यादा शराब

*#Lucknow….* *यूपी में बिना लाइसेंस के घर में नहीं रख पाएंगे ज्यादा शराब* *51 हजार देनी होगी सिक्योरिटी* ◾घर में 16 बोतल से अधिक शराब रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लाइसेंस लेना होगा। ◾लाइसेंस के लिए आपको हर साल 12 हजार की कीमत चुकानी होगी। यही नहीं 51 हजार आबकारी विभाग को बतौर सिक्योरिटी जमा करनी होगी। ◾अबकारी के नई नीति मेंदेसी व अंग्रेजी शराब की लाइसेंस फीस में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। ◾जबकि बीयर की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस नहीं बढ़ाई गई है। ◾पहली अप्रैल से अंग्रेजी शराब महंगी हो जाएगी। ◾एक मोटे अनुमान के अनुसार अंग्रेजी शराब के लोकप्रिय ब्रांड के क्वार्टर पर लगभग पांच रुपये की बढ़ोतरी होगी। ◾इसके अलावा देसी शराब अब दूध व जूस की ही तरह टेट्रा पैक (मोटे कागज की पैकिंग) में भी बिकेगी। ◾प्रदेश सरकार ने हालांकि देसी शराब के अधिकतम विक्रय मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है मगर टेट्रा पैक में देसी शराब का पउवा अब 85 रूपये का मिलेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks