kushinagar
तमकुहीराज/पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोगलपुरा मे एच.एम एकता दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता 2021का शुभारंभ किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डा.इरफान अहमद ने फीता काट कर किया।

डा.इरफान अहमद वार्ड संख्या 41से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार है।डा.इरफान अहमद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने मुख्य अतिथि के रूप मे रविवार के दिन शुबह 11बजे प्रतियोगिता स्थल पर पहुचे जहाँ ग्राम सभा मोगलपुरा के स्थानीय लोगों तथा कमेटी के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया गया।कमेटी के सदस्य अजहरुद्दीन अली,जुनैद अली, असगर,परवेज, गयासुद्दीन, फारसी, इसराफिलआदि ने फूल मालाओं से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से उनका परिचय लिया और वो खुद एक बाल पर बैटिंग करते हुए दुक्की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।बतादे कि पहले दिन की मैच प्रतियोगिता मे लक्ष्मीपुर व काजीपुर के टीम ने भाग लिया।टाँस जीतकर वैटिंग करने उत्तरी लक्ष्मीपुर की टीम ने कुल आठ ओवर मे कुल पैतीस रन बनाकर आउट हो गयी दुसरी पारी मे लक्ष्य का पीछा करते हुए काजी पुर की टीम ने तैतीस रन बनाकर आल आउट हो गये।इस प्रकार आज का मैच लक्ष्मीपुर के टीम ने जीत दर्ज की।
तमकुहीराज
About The Author
Post Views: 12