
*#Etah….**गणतंत्र दिवस से पूर्व एसएसपी एटा ने किया फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण* *◾परेड की गुणवत्ता में और सुधार लाने के दिए निर्देश* ◾पूर्वाभ्यास परेड की कमान क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान द्वारा की गई। ◾परेड में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस,रेडियो टीम, फायर टीम, चिकित्सा टीम तथा डॉग स्क्वायड आदि टीमें शामिल रहीं। ◾उक्त पूर्वाभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को परेड में और अन्य सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। ◾इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल पुलिसकर्मियों से वार्तालाप कर उन्हें गणतंत्र दिवस की महत्वत्ता के बारे में अवगत कराया गया। ◾पुलिस के अधिकारी पूरी नजर परेड की व्यवस्थाओं और गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए बनाए हुए हैं। ◾सभी अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने रिहर्सल परेड में हिस्सा लिया। ◾गणतंत्र दिवस समारोह की परेड की लगातार तैयारियां की जा रही हैं।