घर में बकरी घुसने पर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

#Agra….

आगरा में डबल मर्डर से सनसनी
घर में बकरी घुसने पर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
आगरा में थाना बासौनी क्षेत्र के बीहड़ के गांव पुरा शिवलाल में शुक्रवार की दोपहर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घर में बकरी के घुसने का विवाद दोहरे हत्याकांड तक जा पहुंचा। हत्यारोपी वारदात के बाद अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ गांव से फरार हो गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्यारोपी के घर की तलाशी में तमंचा और कारतूस मिले हैं। शाम को एसएसपी बबलू कुमार ने भी मौके का मुआयना किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks