भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई
सिंचाई विभाग का इंजीनियर सस्‍पेंड,एसडीएम की दो वेतनवृद्धि रोकी

#Lucknow….

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई
सिंचाई विभाग का इंजीनियर सस्‍पेंड,एसडीएम की दो वेतनवृद्धि रोकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के तहत कामों की प्रगति बहुत ज्यादा खराब होने और उच्चधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोपों पर अलीगढ़ के अधिशासी अभियंता को निलम्बित करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग, लखनऊ से सम्बद्ध हैं।
केजीबीवी में बिना टेण्डर खाद्यान्न सप्लाई पर कार्रवाई
2015 – 16 में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में खाद्यान्न आपूर्ति बिना टेण्डर के करने में दोषी पाए जाने पर फर्रुखाबाद में कड़ी कार्रवाई करते हुए वहां के तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, डायट-रजलामई के तत्कालीन प्राचार्य और कोषागार के एक लेखाकार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। केजीबीवी में टेण्डर से ही सामान की आपूर्ति होती है। सतर्कता अधिष्ठान- कानपुर ने इसकी जांच की और इस आधार पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks