
*#Etah….* *लायन्स क्लब द्वारा एटा पुलिस लाइन मे हुआ कंबल वितरण* लायन्स क्लब द्वारा पुलिस लाइन मे चतुर्थ श्रेडी के कर्मचारियों व जरूरत मंद लोगों को सैकड़ो की संख्या मे कंबल वितरित किये गए | कार्यकर्म के मुख्य अथिति जिले के एस .एस.पी सुनील कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी रही | जिन्होंने लायन्स क्लब द्वारा किये जा रहे जन सेवा के कार्यो की सरहना की। क्लब के अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने बताया की क्लब के समाजिक कार्य मे अब लगातार जारी रहेगा। कार्यकर्म मे मुख्य रूप से क्लब के सचिव डॉ अमन चौहान, कोषाध्यक्ष स्वागत पचौरी , चार्टर मेम्बर व क्लब के मीडिया प्रभारी देवेश पाल सिंह , एक्टिव मेम्बर सुधीर वर्मा, निश्चल सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे |