
हरियाणा पुलिस, संदिग्ध युवक योगेश को लेकर क्राइम ब्रांच से बाहर निकल गई है. योगेश ने बयान दिया था कि किसान नेताओं की हत्या करने का निर्देश उसे सोनीपत के राई थाने के एसएचओ प्रदीप ने दिए थे, लेकिन राई थाने पर प्रदीप नाम से कोई शख्स ही नहीं है. दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने इस संदिग्ध युवक को पकड़ा था. इस संदिग्ध युवक ने कबूल किया कि वह 26 जनवरी के दिन चार किसान नेताओं की हत्या करने के उद्देश्य से आया है.