नवागत मंडलायुक्त ने किया शहर का भ्रमण, स्मार्ट परियोजनाओं की जानी ज़मीनी हकीकत

Aligarh

नवागत मंडलायुक्त ने किया शहर का भ्रमण, स्मार्ट परियोजनाओं की जानी ज़मीनी हकीकत

मंडलायुक्त ने स्मार्ट परियोजनाओं के अन्तर्गत सेंटर पॉइंट, स्मार्ट रोड, निर्माणधीन आइट्रिपल सी बिल्डिंग, सेवाभवन आई ट्रिपल सी, अचल ताल का किया निरीक्षण

आई ट्रिपल सी की कार्यप्रणाली को सराहा व लाल डिग्गी निर्माणधीन आई ट्रिपल सी के निर्माण कार्य पर किया संतोष व्यक्त

मंडलायुक्त ने ट्रैफिक पुलिस से पूछा “स्मार्ट सर्विलांस ई चालान व ट्रैफिक लाइट से नागरिकों के व्यवहार में क्या हुआ बदलाव”

सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के नगर आयुक्त को दिए निर्देश

नागरिक सुविधाओं को प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक आन लाइन पहुचाने का नगर निगम करें प्रयास- मंडलायुक्त

अलीगढ़ मंडल के नवागत मंडलायुक्त गौरव दयाल ने चार्ज लेने के बाद नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह के साथ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजना लाल डिग्गी स्थित निर्माणधीन आई ट्रिपल सी, लाल डिग्गी स्मार्ट रोड, सेवा भवन स्थित आई ट्रिपल सी बिल्डिंग, सेंटर पॉइंट सोंदयकरण कार्य, अचल सरोवर का निरीक्षण किया।

नवागत मंडलायुक्त को नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नगर निगम सेवाभवन आई ट्रिपल सी में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजना अंतर्गत सेवा भवन स्थित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एन्ड कमांड सिस्टम से संचालित स्मार्ट सर्विलांस, ई चालान, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्मार्ट कैमरा, कैरिज वे एम्पोवेर्मेंट, आई ट्रिपल सी की कार्यप्रणाली, रेड लाइट, अचल ताल, एबीडी एरिया में वाटर सप्लाई, सीवर सप्लाई, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट रोड वीडियो मेसेजिंग, वीडियो मैसेजिंग बोर्ड, मास्टर डेटा, स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल आन लाइन टैक्स, डिजिटाइजेशन, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की ऑप्टिकल फाइबर, स्मार्ट जंक्शन/चौराहा, डेटा सेंटर, पर्यावरण सेंसर, डिजिटल सिग्नेचर, प्रॉपर्टी सर्वे के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को स्मार्ट परियोजनाओं को जनसहभागिता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शीघ्रताशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक आन लाइन पहुचाने के निर्देश के साथ साथ नगर निगम संबंधी जन सुविधाओं को प्रभावी बनाने व नगरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दिन और रात में प्रभावी ढंग से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम अफसरों को फील्ड में निकलने के निर्देश देते हुए कहा निगम अफसर पब्लिक के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक जन सुविधाओं का आन लाइन लाभ प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध कराने का प्रयास करें।

मंडलायुक्त ने कहा नगरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार की ज़रूरत भी है। शहरवासियों के सहयोग से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को शीघ्रतापूर्वक पूरा करने व नगर निगम की सभी जन सुविधाओं को ऑन लाइन करने का प्रयास किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त के साथ नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह, उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भाटी, सहायक अभियंता अतर सिंह, कर अधीक्षक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks