
#Lucknow….
निजीकरण के खिलाफ 3 फरवरी से कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी
मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर दी सूचना
◾केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध तथा समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बिजली कर्मचारी 3 फरवरी को कार्य बहिष्कार करेंगे।
◾विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को नोटिस भेजकर आंदोलन की सूचना दे दी है।
◾मुख्यमंत्री को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि संघर्ष समिति बिजली क्षेत्र में निजीकरण का लगातार विरोध कर रही है।
◾समिति 17 अप्रैल 2020 को केंद्र सरकार की ओर से जारी ड्राफ्ट इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 तथा बिजली वितरण के शत-प्रतिशत निजीकरण के लिए 20 सितंबर 2020 को जारी ड्राफ्ट स्टैंडर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट का विरोध कर रही है। साथ ही चंडीगढ़, पुडुचेरी समेत सभी केंद्र शासित प्रदेशों एवं उड़ीसा में चल रही निजीकरण की प्रक्रिया से बिजलीकर्मियों में रोष व्याप्त है।