पुणे-बेंगलुरू हाइवे पर गोवा जा रहे पर्यटकों की मिनी बस और ट्रक में टक्कर, 13 की मौत-

धारवाड़ नेशनल हाईवे पर एक मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. कुछ अन्य यात्री घायल हो गए।
धारवाड़ से गोवा जा रहे थे पर्यटक-
पुणे-बेंगलुरु नेशलन हाइवे पर सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ । धारवाड़ नेशनल हाईवे पर एक मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. कुछ अन्य यात्री घायल हो गए. घायलों को धारवाड़ के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. मरने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं।
यह घटना सुबह पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. दावणगिरी के कुछ पर्यटक मिनी बस से गोवा जा रहे थे।
धारवाड़ राजमार्ग पर सुबह एक मिनीबस और एक ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मिनीबस के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे से पहले गोवा जा रहीं पर्यटकों ने सेल्फी ली थी
घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची. घायल यात्रियों को धारवाड़ के एक अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने कहा कि कुछ घायल अभी भी गंभीर हैं और उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद बाईपास हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया. हाईवे से मलबे को हटाने को काम जारी है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दु:ख
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की जान चली गई. इस दुख की घड़ी में, मेरी सांत्वना शोक संतप्त परिवारों के साथ है. मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।