विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के कर कमलों से हुआ सड़क सुरक्षा सप्ताह का रंगारंग शुभारंभ

एटा! आज सोमवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय पर भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के कर कमलों से सड़क सुरक्षा सप्ताह का रंगारंग शुभारंभ किया गया ! इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन हैमचन्द सिंह गौतम ने विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व एस डी एम अबुल कलाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के सन्दर्भ में प्रकाश डाला ! अतिथियों द्वारा तिरंगे रंग में रंगे हुए गुब्बारों को हवा में छोडकर तथा सड़क सुरक्षा माह के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए प्रचार रथ को रवाना किया ! कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों द्वारा अपने अपने लायसेंस हेतु आवेदकों की लाइन में क्रमबद्ध तरीके से लगकर अपने लायसेंस की बायोमैट्रिक प्रक्रिया को पूर्ण कराया ! इस कार्यक्रम का संयोजन विजय प्रताप सिंह प्रधान सहायक ने किया व संचालन दयानन्द श्रीवास्तव जिला स्काउट मास्टर द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में एआर एम राजेश यादव , अभिनव चौधरी यात्री/मालकर अधिकारी,अजय कुमार गुप्ता,उदयकान्त झा, अरविन्द कुमार , हरीशंकर,ध्यानपाल सिंह, राजेश, अनिल,हैमेन्द्र बघेल, महेश राजपूत सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे !