भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी : श्याम सुन्दर सिंह यादव

भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी : श्याम सुन्दर सिंह यादव

बबीना ब्लाक मे समाजवादी पार्टी का किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन समपन्न

झाँसी । समाजवादी पार्टी के शीर्ष निर्देशानुसार जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह वीरू द्वारा बबीना ब्लॉक के एक स्थानीय विवाह घर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानून जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने देश के मौजूदा हालात से जनता को जागरुक करते हुए प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश कश्यप ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव रहे।
समाजवादी किसान चौपाल व कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के साथ का किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों को लाभकारी समर्थन मूल्य मिला, नहीं उत्पादन लागत का ड्योढ़ा दाम मिला। मंहगाई और कर्ज से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कृषि कानून लाकर उनकी खेती कारपोरेट को बेचने की तैयारियां की जा रही है। उन्होने कहा कि कंपकंपाती ठण्ड में किसान सड़कों पर है और इसको वापस लिए जाने की मांग कर रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार देश के किसानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों का गुलाम बना देना चाहती है। किसानों के हितों की लड़ाई सपा आगे भी लड़ेगी। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू ने कहा किसान कानून किसानों को लाभ के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों को लाभ के लिए बनाया गया है। भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी भाजपा सरकार द्वारा लाया गया काला कानून किसान बिल किसानों को बर्बाद कर देगा, आज पूरे देश का किसान आंदोलित है। लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने तक को तैयार नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा भाजपा सरकार कांट्रैक्ट खेती के नाम पर किसानों का खेत छीनने की साजिश कर रही है। किसान की फसल बड़े सेठो के मनमर्जी के दामों पर लूटने का प्रबन्ध किया जा रहा है। भाजपा ने किसानों से जो वादे किए थे वे पूरे वहीं हुए। न तो किसानों को लागत का ड्योढ़ा दाम मिला, नहीं उनकी आय दुगनी होने के आसार हैं। इस अवसर पर एम एल सी रमा निरंजन, पूर्व मंत्री अजय सूद, राहुल सक्सेना, शौकत पहलवान, जिला पंचायत सदस्य बाबी यादव, अबरार अली, सत्य प्रकाश तिवारी, विजय चौरियार, सलमान पारीछा, राकेश श्रीवास, डेनियल साईमन, यशेन्द्र राजपूत, एडवोकेट छोटे लाल , अनिल सविता, चांद राईन, असेन्द्र सिंह, राहुल महालया, सीता राम यादव, किसान नेता पाली संतराम ने विचार व्यक्त किये। सीताराम दाऊ परसर, अमित यादव, आजाद प्रधान, भगवान सिंह प्रधान, मदन सिंह दद्दू, गोविन्द सिंह, मिट्ठू प्रधान, तोरन सिंह पहलवान, अगर सिंह, राम आसरे, हाजरा रब , पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, रीना यादव , राजेन्द्र यादव , शाहरुख मंसूरी, राजा खटीक, वाले पहलवान, राजा संदीप पहलवान, शेर सिंह, आकाश , राज सिंह, राशिद, प्रियंका गुप्ता, भवानी सिंह, गोविन्द, जगरथ, रूप सिंह तारा सिंह, ताहिर खान, अभय प्रधान, राजकुमार, चन्द्रशेखर यादव, डा बल्लन सिंह, रामेशवर, छोटेलाल गणेशपूरा, राम सिंह पाल, रामेश्वर सिंह ताज मुहम्मद, भूपेन्द्र सिंह आबिद मंसूरी,

मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने किया आभार बब्लू पहलवान ने व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks