चौकी इंचार्ज ने बी के यू कार्येकर्ता की टोपी जूते से रोंदी, यूनियन ने चौकी पर ताला लगाया

चौकी इंचार्ज ने बी के यू कार्येकर्ता की टोपी जूते से रोंदी, यूनियन ने चौकी पर ताला लगाया

नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत ग्रुप) के कार्यकर्ता के साथ जहांगीरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज पर बदलसूकी का आरोप लगा है। आरोप है कि चौकी गए किसान के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। साथ ही चौकी इंचार्ज ने कार्यकर्ता की टोपी भी पैरों तले कुचल दी। इससे नाराज बीकेयू नेताओं व किसानों ने जहांगीपुर में महापंचायत कर चौकी इंजार्च को सस्पेंड करने मांग की है। साथ ही चौकी पर ताला लगा दिया है। बवाल बढ़ता देख पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे।
भारतीय किसान यूनियन के मेरठ मंडल प्रभारी रवि जादौन ने बताया कि शनिवार को जहांगीपुर कस्बा निवासी संदीप कुमार पुलिस चौकी पर किसी काम के सिलसिले में गए थे। वहां बातचीत के दौरान चौकी इंचार्ज विकास चौधरी ने उन्‍हें गाली देनी शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करते हुए संदीप ने फोन निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया। आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया और मारपीट की गई। यहां तक कि उनके सिर से भारतीय किसान यूनियन की टोपी को खींचकर पैरों तले कुचला।

मामले की जांच कर रहे वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी-
रवि जादौन ने बताया कि चौकी इंजार्च के विरोध में रविवार को जहांगीपुर में महापंचायत की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और मंडल अध्यक्ष पवन खटाना, एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के साथ अन्य कार्यकर्ता और किसान इकट्ठा हुए। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन ने चौकी पर ताला जड़ दिया है। वहीं, मौके पर सीनियर अधिकारी भी पहुंचे। एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks