भाजपा नेता व पूर्व लेखपाल के घर देर रात पहुँची फोरेंसिक व साइबर टीम

भाजपा नेता व पूर्व लेखपाल के घर देर रात पहुँची फोरेंसिक व साइबर टीम
टीम ने कुकर्मी के कमरे को खंगाला
एक्सट्रा एनर्जी की तमाम दवाओं सहित सिम कार्ड व आभूषण मिले सेक्सुअल नेता के घर
कोंच किशोरों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले कुकर्मी भाजपा नगर उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त लेखपाल रामबिहारी राठौर को जेल भेजे जाने के बाद देर रात अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अबधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, क्राइम इंस्पेक्टर उदयभान गौतम व खेड़ा चौकी प्रभारी शफीक खान ने उरई से आयी फोरेंसिक टीम व झाँसी से आयी साइबर क्राइम टीम के साथ मिलकर रामबिहारी के घर का वह कमरा बारीकी से खंगाला जहां रामबिहारी की काली करतूतें छिपी हुई थीं।एएसपी की मौजूदगी में जांच टीम ने कमरे में रखी प्रत्येक वस्तु को उठाकर देखा।कमरे में एक्स्ट्रा एनर्जी/सेक्स बर्धक दवाओं सहित करीब आधा दर्जन की संख्या में सिम कार्ड व सोने चाँदी के आभूषण मिले।लैपटॉप, हार्डडिस्क पुलिस पहले ही उसके कमरे से बरामद कर चुकी हैं।पुलिस अधिकारियों कमरे से मिले आभूषणों को रामबिहारी के भाई व बहनोई के सुपुर्द कर दिये जबकि बरामद अन्य सामान जब्त कर उक्त कमरे में अपना ताला डाल दिया।

तमाम दिग्गज भाजपा नेताओं की तस्वीरें टंगी थी कुकर्मी के कमरे में
भाजपा नेता रामबिहारी के कमरे में भाजपा के प्रेरणास्रोत श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह आदि की तस्वीरें दीवार पर टंगी हुईं थीं। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह भाजपा में कितना सक्रिय था।

इस्तीफा तथा चोरी की तहरीर में हस्ताक्षर डिफर पर उठे सवाल
बीते सोमवार को रामबिहारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर से 2 युवकों ने हार्डडिस्क व नगदी चोरी कर ली थी।दी गई तहरीर में रामबिहारी के हस्ताक्षर कुछ और हैं जबकि किशोरों के साथ कुकर्म की घटना के खुलासे के तत्काल बाद भाजपा संगठन द्वारा बीती 18 दिसंबर को रामबिहारी द्वारा लिखे गये इस्तीफे का जो पत्र सार्वजनिक किया गया उसमें रामबिहारी के हस्ताक्षर कुछ और हैं जो रामबिहारी द्वारा दी गयी तहरीर से अलग हैं जिसको लेकर भाजपा संगठन पर सवालिया निशान लग रहे हैं।

कुछ ही समय में भाजपा के स्थानीय संगठन का चहेता बन गया था रामबिहारी
वर्ष 2017 में लेखपाल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने वाला कुकर्मी रामबिहारी 3 वर्ष में ही भाजपा के स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों का चहेता बन गया था और कुछ दिनों तक बूथ स्तर पर सक्रिय रहने वाला रामबिहारी बहुत जल्द ही भाजपा के नगर उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचा।बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन के स्थानीय जिम्मेदार पदाधिकारियों को वह तीर्थ यात्राओं पर जाने के लिये लग्जरी गाड़ियां उपलब्ध कराता था।इससे पूर्व सम्पन्न हुए शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी रामबिहारी पूरी तरह सक्रिय रहा और घर घर जाकर मतदाता पर्चियों का वितरण किया।

कुकर्मी लगाए था घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा
कुकर्मी रामबिहारी के घर के मुख्य द्वार पर लगी चैनल व एक खिड़की पर वह हमेशा पर्दे लगाए रखता था जिससे घर के अंदर होने वाली गतिविधियों की जानकारी किसी को ना हो सके।तथा घर के अंदर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा सके और यही कारण रहा कि उसकी काली करतूतें लम्बे समय बाद बाहर आ सकी।रामबिहारी के घर के बाहर भाजपा नगर उपाध्यक्ष का लगा बोर्ड आनन फानन में हटवा दिया गया।

आखिर कहाँ गया पुलिस का खुफिया तंत्र
लम्बे समय से कुकर्मी रामबिहारी द्वारा किशोरों के साथ यौन उत्पीड़न किये जाने का खुलासा होने के बाद अब पुलिस के खुफिया तंत्र के नाकाम होने की बात हर जुबां पर सुनी जा रही है।लोगों का कहना है कि आखिर कुकर्मी रामबिहारी के गिरेबान तक पुलिस अब तक क्यों नही पहुँच पा रही थी।

कुकर्मी लगवाता था घर में जुआ बीडियो हुआ वायरल
किशोरों के साथ कुकर्म किये जाने का खुलासा होने के बाद रामबिहारी के काले कारनामों का एक और वीडियो सामने आया वह अपने घर के अंदर जुए का फड़ सजाये हुए है।रामबिहारी तमाम लोगों के साथ खुद जुआ खेल रहा है और लाखों रुपये की नगदी अपने आगे रखे हुए है।मुहल्ला वासियो का कहना है कि रामबिहारी लम्बे समय से अपने घर में जुआ खिलवाता रहा।तथा कई बार जुआ में कोतवाली भी गया लेकिन सत्ता की हनक एवं स्थानीय नेताओं के आशीर्वाद से कोतवाली से मुस्कराता हुआ घर बापस आ जाता था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks