रिटायर्ड कानूनगो भा.ज. पा. नगर उपाध्यक्ष का कारनामा-रिपोर्ट,पवन कुमार

स्लग-रिटायर्ड कानूनगो भा.ज. पा. नगर उपाध्यक्ष का कारनामा

एंकर
कोंच-जालौन में मासूम बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमे रिटायर्ड कानूनगो ने बच्चों का यौन उत्पीड़न कर उनकी वीडियो क्लिप बना उनको ब्लैकमेल कर बार-बार यौन शोषण किया। वही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आपको बतादे कि पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के नगर कोंच का है। जहाँ पर एक रिटायर्ड कानूनगो ने बच्चों के साथ हैवानियत की और नशीला पदार्थ पिलाकर वह बार-बार इनसे हैवानियत करता रहा। आधा दर्जन बच्चों के रिपोर्ट लिखाने के बाद ये सनसनीखेज मामला सामने आया।
कोंच नगर के मुहल्ला भगत सिंह निवासी रिटायर्ड कानूनगो राम बिहारी के खिलाफ मोहल्ले के आधा दर्जन बच्चों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कि उनको किसी काम के बहाने अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन शोषण किया। इन बच्चों के अनुसार उसने कई बार उनके साथ हैवानियत की। बुधवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की तो रिटायर्ड कानूनगो के लैपटाप,मोबाइल और हार्ड डिस्क में कई अश्लील वीडियो मिले। इसमें कई वीडियो कोंच के बच्चों के साथ ही बनाए गए हैं।
पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आया की उसने ऐसे कई बच्चों के साथ इसी तरह हैवानियत की है। इसके अलावा कई गरीब महिलाएं भी हैं जिनको राशन कार्ड व अन्य काम के बहाने घर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर उनका शोषण किया। पुलिस के अनुसार छानबीन जारी है हालांकि पुलिस ने भी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि आखिर कितने बच्चो की क्लिप है और अभी तक आरोपी ने कितने बच्चो का यौन शोषण किया है। इस बात से भी इनकार नही किया जा सकता कि आरोपी ने बच्चो का वीडियो बनाकर ऑनलाइन व्यापर भी किया हो।
वही आरोपी कानूनगो के मोहल्ले के पड़ोसी अरमान ने बताया कि आरोपी ने कई बच्चो के साथ गलत काम किया है। नशे के द्वारा बेहोश करके कई बच्चो के साथ गंदे वीडियो बनाये है बच्चों के होश में आने के बाद बार-बार गलत काम करने के लिए कहते है आरोपी ने 25 से 30 लड़को के साथ भी गलत काम किया है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks