हर हाल में होगी पैदल यात्रा अगर साशन प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो कल से होगा जेल भरो आंदोलन :- अखिल संघर्षी-रिपोर्ट ,निशाकांत शर्मा

हर हाल में होगी पैदल यात्रा अगर साशन प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो कल से होगा जेल भरो आंदोलन :- अखिल संघर्षी
आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक  11 जनवरी 2021 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के वैनर तले एटा मण्डी से दिल्ली को प्रस्तावित पैदल यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने आज सुबह से हमारे घर को छावनी वना दिया है उसके संजीव त्यागी कोतवाल एटा मिलने घर पर आए जिन्होंने घर पर ही रहने के लिए कहा जिस पर अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में पैदल यात्रा शुरू कर उत्तर प्रदेश के किसान 26 जनवरी को दिल्ली परेड में सामिल होंगे अगर शासन प्रशासन किसानों को आशानी से नहीं निकलने देगा तो कल दोपहर 12 वजे से एटा मण्डी से किसान जेल भरो आंदोलन करेंगे और प्रदेश के सभी किसान भाई पशुओं सहित अपने अपने थानों मैं गिरफ्तारी देंगें एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों सहित सहयोगी किसान संगठनो के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में समय से मण्डी समिति पर पहुंच कर उक्त आंदोलन को सफल बनाने का काम करें।
तेज सिंह वर्मा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यह वक्त किसान के लिए करो और मरो का है हम हर हाल में अपनी प्रस्तावित यात्रा को लेकर गंभीर है हर हाल में यह यात्रा होगी यह वक्त संगठन के पदाधिकारियों / कार्य कर्ताओं सहित किसानों की परीक्षा का है हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सब लोग मिलकर इस लडाई को हर हाल मैं जीते और सभी किसान भाई सुबह 10 वजे एटा मण्डी पर पहुंच कर उक्त यात्रा को सफल बनाने का काम करें और किसी के बहकावे में भी न आयें जव तक हम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात न हो तव तक मण्डी से हिलने काम न करें
हर हाल मैं जीतेगा किसान

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks