*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम नगला गुमानी में हुई युवक की हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 11/2021 धारा 147, 148, 149, 302, 307 व 34 भादंवि* में फरार चल रहे आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
*गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.01.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी रवि पुत्र केशपाल निवासी नगला गुमानी थाना जैथरा एटा को बनियाढारा तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा घटना में फरार चल रहे हैं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
*नोट- घटना से सम्बंधित मुख्य अभियुक्त केशपाल को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-*
1- रवि पुत्र केशपाल निवासी नगला गुमानी थाना जैथरा एटा।
*बरामदगीः-*
1- एक तमंचा, एक खोखा कारतूस 315 बोर *(घटना में प्रयुक्त)*